फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेंद फेंकते समय मस्तिष्क में केवल विकेट ही केंद्र बिंदु होना चाहिए, भुवनेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। द आर्यंस क्रिकेट एकेडमी में भारतीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार ने नन्हे खिलाड़ियों को बॉलिंग करने के तौर-तरीके बताए। कहा कि गेंद फेंकते समय मस्तिष्क में केवल विकेट ही केंद्र बिंदु होना चाहिए। इस दौरान क्रिकेटर का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

जोया के द आर्यंस स्कूल क्रिकेट एकेडमी का संचालन भी कर रहा है। यहां बच्चे क्रिकेट प्रेक्टिस करते हैं। शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार एकेडमी पहुंचे। स्कूल के चेयरमैन चौधरी हरपाल सिंह, प्रबंधक अनिल कुमार सिंह, निर्देशक गौरव चौधरी, प्रधानाचार्य आदेश सिंह समेत अन्य स्टाफ ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार ने क्रिकेट मैदान की पिच पर नन्हें खिलाड़ियों को बॉलिंग कराने के तौर-तरीके बताए। कहा कि बॉलिंग करते समय हमारे मन मस्तिष्क में सिर्फ विकेट स्थल ही केंद्र बिंदु होना चाहिए। खेल में जीत या हार के बारे में न सोचकर तल्लीनता और एकाग्रता के साथ खेलें। इससे विपरीत समय को भी अनुकूल बनाने की क्षमता मिलती है। इससे खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय क्रिकेट में ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भी प्रतिभाग कर सकते हैं। इस दौरान सचिन, शीबा मोरिस, सुनीता, रितु, ममता, पंकज, रीटा, शुभम अग्रवाल, कल्पना, शालू, विनित, अरविंद, पंकज, ताहिर, अंजलि, खुशबू, ज्योति, अजीत, मनु, अखिल, शिवानी, धीरज, परवेज, पुजा, स्वाती, रिया, रूचि, अंजु अनिल शुभम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें