फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई-बहन समेत 16 लोग और मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को भाई-बहन सहित सात लोग और संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में पांच महिलाएं और भी शामिल हैं। सात केस और सामने आने के बाद इस लहर में मिले संक्रमितों की संख्या 2839 हो गई है। जबकि पांच मरीज और स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि 417 आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट शनिवार की रात आई थी, जिसमें जिसमें फैक्टरी कर्मचारी, बहन-भाई और पांच महिलाएं शामिल हैं। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि रविवार को हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, जोया, रहरा और जिला अस्पताल में 517 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिसमें 157 लोगों की एंटीजन जांच हुई। जबकि 360 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। रविवार को पांच लोग और स्वस्थ हो गए हैं। अब जिले में कुल एक्टिव केसों की संख्या पांच रह गई है। इसमें कोरोना संक्रमित तीन मरीज मेरठ और टीएमयू में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें