फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने ही ट्रैक्टर के नीचे दबकर कक्षा तीन के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव में अपने ही ट्रैक्टर के नीचे दबकर बालक की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। बिना किसी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के वक्त बालक अपने पिता के साथ ट्रैक्टर पर बैठा हुआ था। अचानक मोड़ते समय हादसा हो गया।
विज्ञापन

घटना क्षेत्र के गांव फूलपुर गढ़ी की है। बताते हैं कि मंगलवार दोपहर को गांव निवासी नौबत ट्रैक्टर से अपने खेत की जुताई कर रहा था। ट्रैक्टर पर उसका दस वर्षीय बेटा अखिलेश भी बैठा हुआ था। ट्रैक्टर मोड़ते समय पलट गया। जिसके नीचे बालक दब गया। शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए। किसी तरह से लोगों ने मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे से बालक को निकाला। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने मृतक के घर प पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी एवं सरकार से आर्थिक मदद कराने का भरोसा दिया। बताते हैं कि मृतक कक्षा तीन में बढ़ता था। नौबत के छह बच्चों में तीन बेटे एवं तीन बेटियां हैं। अखिलेश बहन भाइयों में चौथे नंबर का था।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर का कहना है कि घटना की जानकारी में है, लेकिन कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें