फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार को साल भर पहले ही कानून वापस लेने चाहिए थे : गौरव

विज्ञापन
केंद्र द्वारा नए कृषि कानून वापस लेने पर अमरोहा के मंडी धनौरा में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नर? - फोटो : DHANAURA
विज्ञापन
मंडी धनौरा(अमरोहा)। तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर साल भर से आंदोलन कर रहे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत की पत्नी मंजू टिकैत और उनके पुत्र व युवा भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कृषि कानून वापस लिए जाने की घोषणा का स्वागत करते हुए इसे किसानों की जीत बताया है। कहा कि यह काम तो पहले ही हो जाना चाहिए था।
विज्ञापन

आंदोलन में अपने पति का साथ देने वाली मंजू टिकैत ने कहा कि आज अच्छा दिन है। गुरुपर्व के दिन सरकार को सद्बुद्धि आ गई। उन्होंने कहा कि सरकार को यह निर्णय एक साल पहले ही ले लेना चाहिए था। लेकिन एक साल में सरकार को किसानों की ताकत का एहसास हो गया। उनका कहना था कि अब किसान अपने उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलन करना सीख गया है। भाकियू युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने कहा कि कृषि कानून किसानों पर थोपे गए थे। इन कानूनों से किसानों को कोई फायदा नहीं होने वाला था। उन्होंने कहा कि भाकियू ने कभी नहीं चाहा कि देश के प्रधानमंत्री का सिर झुके। लेकिन सरकार को कानून पास करने से पहले किसान संगठनों से वार्ता करनी चाहिए थी। उन्होंने प्रधानमंत्री से किसान आयोग के गठन व एमएसपी पर खरीद की गारंटी किए जाने की मांग भी की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयपाल सिंह ने भी कानून वापस लिए जाने का स्वागत किया। कहा कि अब कोई भी सरकार किसानों को उत्पीड़न व शोषण करने से पहले सौ बार सोचेगी। इस मौके पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया गया। इस मौके पर दानवीर सिंह, गुरविंदर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें