फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: गजरौला मंडी से सब्जी खरीद रहे शिक्षक को मारी गोली, चादर ओढ़े दो लोगों ने दिया घटना को अंजाम

Mon, 01 Jan 2024 10:42 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

गजरौला मंडी से सब्जी खरीदकर घर जा रहे शिक्षक को बाइक सवारों ने गोली मार दी। इससे वह लहूलुहान हो गए। उन्हें उपचार के लिए मेरठ ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि शिक्षक को गोली मारने के आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
गजरौला में शिक्षक पर फायरिंग के बाद मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गजरौला मंडी समिति में सब्जी खरीद कर कार में बैठ रहे शिक्षक को चादर ओढ़े दो लोगों ने गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर दोनों फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर दुकानदारों में भगदड़ मच गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। पेट में गोली लगने से घायल शिक्षक को लोगों ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।

विज्ञापन


जहां से उनको मेरठ रेफर कर दिया गया। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। अतरपुरा मोहल्ला निवासी शिक्षक नरेंद्र सिंह किसान इंटर कॉलेज खाद गुर्जर में पढ़ाते हैं। परिजनों ने बताया कि वह सोमवार की सुबह कार लेकर मंडी समिति में सब्जी खरीदने गए थे। उन्होंने अपनी कार मंडी समिति की पार्किंग में खड़ी की।

सब्जी खरीदने के बाद वह कार में बैठ रहे थे। इसी बीच चादर ओढ़ कर दो लोग आए। जिनमें एक ने शिक्षक को गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी। जिससे वह जमीन पर गिर गए। उधर, आरोपी वारदात को अंजाम देकर अपनी बाइक से भाग गए। उन्होंने अपनी बाइक मंडी के बाहर खड़ी कर दी थी।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुन दुकानदार दौड़े। उधर शिक्षक ने परिजनों को फोन कर गोली मारे जाने की सूचना दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। इधर, आसपास के लोगों ने शिक्षक उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उनको रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।

मंडी समिति में लगे सीसीटीवी खंगाले। फुटेज में दो संदिग्ध लोगों की तस्वीर कैद पाई गई। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि शिक्षक को गोली मारे जाने का मामला सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें