फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पति के दूसरी लड़की से हैं नाजायज संबंध, रोज करता है वीडियो कॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। विवाहिता के पति का दूसरी लड़की से नाजायज संबंध है। वह अपनी प्रेमिका को रोजाना वीडियो कॉल करता है। विरोध करने पर पत्नी के साथ मारपीट करता है। गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। मामले में विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला की शादी हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव कालखेड़ा निवासी के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि उसके तीन बच्चे हैं। लेकिन उसके पति का दूसरी लड़की से नाजायज संबंध है। पति उस लड़की को रोजाना वीडियो कॉल करता है। विवाहिता जब इसका विरोध करती है तो उसके साथ मारपीट करता है। कई बार पति ने गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। मारपीट के कारण उसको गंभीर चोट आई। घर में रखा सारा सामान तोड़ दिया। परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया तो गाली-गलौज कर भगा दिया। आरोप है कि पति बच्चों के साथ भी मारपीट करता है।
वह दूसरी शादी करने की तैयारी में है। पिछले काफी समय से महिला अपने मायके में पिता के घर रहती है। परिवार परामर्श केंद्र पर भी पुलिस ने समझौता करने का प्रयास किया लेकिन पति का रवैया नहीं सुधरा। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी और गाली-गलौज के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें