फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आईजीआरएस रैंकिंग में अमरोहा पुलिस फिर प्रदेश में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ऑनलाइन शिकायत निस्तारण प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण में अमरोहा पुलिस ने एक बार फिर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अमरोहा को सातवीं बार प्रदेश के सभी जिलों में प्रथम स्थान मिला है।
विज्ञापन

एसपी लखन सिंह यादव ने बताया ने बताया कि जिले के 11 थानों ने भी शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के आधार पर प्रदेश स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है। इसे शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का परिणाम बताया।
आईजीआरएस शाखा के प्रभारी उपनिरीक्षक कुमरेश त्यागी, आरक्षी सारुल चौहान, प्रशांत चौहान और प्रदीप चौधरी को उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता और समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। एसपी के अनुसार उपलब्धि से जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने का संदेश गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें