फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर तिगरी गंगा में स्नान कर कमाया पुष्ण, खिचड़ी का प्रसाद किया वितरित

Mon, 15 Jan 2024 12:53 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)

सार

मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गजरौला के तिगरी गंगा में डूबकी लगाई। इसके अलावा कई जगहों पर खिचड़ी भोज का आयोजन भी किया गया।  
विज्ञापन
गजरौला में मकर संक्रांति के मौके पर डूबकी लगाते श्रद्धालु - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर संक्रांति पर धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। ब्रजघाट व तिगरी गंगा में स्नान कर श्रद्धालुओं ने पुण्य कमाया। कड़ाके की सर्दी में भी श्रद्धालु स्नान करने के लिए गंगा की तरफ जाते देखे गए। जगह-जगह खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया। लोगों ने धार्मिक अनुष्ठान कराए। मकर संक्रांति पर नगर व ग्रामीण अंचलों में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही।

विज्ञापन


हजारों श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट व तिगरी गंगा में स्नान कर पुण्य कमाया। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के उद्घोष संग पतित पावनी में स्नान शुरू कर दिया। स्नान के बाद धार्मिक अनुष्ठान कराए। दान दक्षिणा देकर ब्राह्मणों को तृप्त किया। उधर इंदिरा चौक पर खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।

हिरदेश शर्मा, प्रवीण, महेंद्र सिंह, गौरव कुमार, अनिल तोमर, उमेश मिश्रा, लविश आदि ने राहगीरों को बुलाकर प्रसाद का वितरण कर पुण्य लाभ कमाया। उधर श्रद्धा रसोई की तरफ से चौपला पर राहगीरों को ताहरी का प्रसाद वितरित किया गया। जिसमें रसोई के प्रबंधक अरविंद सिद्धू, हेम सिंह, राजेंद्र सिंह, दीप चंद्र, विपिन भटनागर, दिग्विजय सिंह आदि मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें