हसनपुर। हसनपुर में डेढ़ सौ साल पुरानी अयोध्यापुरी है। यह अयोध्या पुरी झारखंड महादेव शिव मंदिर से जुड़ी हुई है। रामलीला आयोजन के दौरान भगवान श्रीराम का अयोध्या से वन गमन का दृश्य हो या वनवास पूरा करने के बाद जब भगवान श्री राम वनों से अयोध्या लौटते हैं तो उनका राज्याभिषेक इसी अयोध्यापुरी में कराया जाता है।
बताया जाता है कि यहां पर अंग्रेजों के समय से रामलीला का आयोजन होता था। श्री शिव महामंडल रामलीला समिति के 17 बार अध्यक्ष पद पर रह चुके कार सेवक और भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष राकेश अग्रवाल बताते हैं कि हसनपुर के श्री झारखंड महादेव शिवाला मंदिर एवं रामलीला मैदान के मध्य करीब 150 साल पुरानी अयोध्यापुरी है। उन्होंने बताया कि यहां पर अयोध्यापुरी के साथ अशोक वाटिका और रावण की लंका का भवन भी बना हुआ था। तब पंडित भत्ता महाराज द्वारा यहां पर दिन में ही रामलीला मंचन का आयोजन कराया जाता था।
उन्होंने बताया कि जर्जर होने की वजह से वर्ष 1985 के आसपास अशोक वाटिका और रावण की लंका का भवन ढह गया था। धन के अभाव और रख-रखाव के अभाव में फिर से भवन की मरम्मत नहीं कराई जा सकी थी। जिसकी वजह से हसनपुर में अशोक वाटिका और लंका अस्तित्व खत्म हो गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2004 में राकेश अग्रवाल को श्री शिव महामंडल रामलीला समिति का अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद से यहां पर बनी अयोध्यापुरी की मरम्मत और रंगाई पुताई का कार्य लगातार कराया जा रहा है।
बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में हो रही भगवान श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर हसनपुर में स्थित अयोध्यापुरी को दीपों और इलेक्ट्रानिक झालरों से सजाया जाएगा। यहां भगवान राम का महा उत्सव मनाया जाएगा। भगवान श्रीराम की 1100 दीपों से महाआरती का आयोजन कराया जाएगा।
रामलीला मंचन का होगा आयोजन
हसनपुर। 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रही भगवान राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर हसनपुर में श्री शिव महामंडल रामलीला की ओर से द्वारा वृंदावन के कलाकारों द्वारा रामलीला मंचन का एक दिवसीय विशेष आयोजन कराया जाएगा। रामलीला समिति के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने बताया कि रामलीला में भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक विधायक महेंद्र खड़गवंशी और चेयरमैन राजपाल सैनी द्वारा कराया जाएगा। इसके लिए 19 जनवरी को वीर हनुमान का झंडा पूजन विधिवत पूजा अर्चना के साथ कराया जाएगा।
सहसवान से इस्लामनगर होते हुए चंदौसी जाने वाली बनाई जा रही सड़क। संवाद
सहसवान से इस्लामनगर होते हुए चंदौसी जाने वाली बनाई जा रही सड़क। संवाद
सहसवान से इस्लामनगर होते हुए चंदौसी जाने वाली बनाई जा रही सड़क। संवाद