फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: मंगेतर ने अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर किए वायरल, ब्लैकमेल कर युवती से मांगे 10 लाख, अब दे रहा यह धमकी

Sat, 23 Sep 2023 06:02 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

पुलिस ने बताया कि दिल्ली निवासी युवक की शादी कुछ समय पहले हसनपुर इलाके में तय हुई थी। इस बीच उसने युवती के अश्लील फोटो बना लिए। इसके बाद उन्हें सोशल साइट पर वायर कर दिया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
- फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी तय होने के बाद मंगेतर ने युवती के अश्लील फोटो बना लिए। इसके बाद उन्हें इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी मंगेतर ने दस लाख रुपये मांगे। अन्य फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर हसनपुर पुलिस ने दिल्ली निवासी मंगेतर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामला हसनपुर कोतवाली से जुड़ा है। एक मोहल्ले में रहने वाले कारोबारी की बेटी का रिश्ता दिल्ली में थाना कच्ची खजूरी क्षेत्र के मोहल्ला खजूरी भजनपुरा निवासी युवक के साथ एक साल पहले तय हुआ था।

इसके बाद आरोपी मंगेतर ने युवती के अश्लील फोटो मोबाइल में कैद कर लिए। मंगेतर ने युवती के अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर वायरल कर दिए। पीड़िता ने मंगेतर से फोटो इंस्टाग्राम पर डालने के बारे में पूछा तो उसने धमकी दी।
विज्ञापन


घर वालों से दस लाख रुपये दिलाने की बात कही। ऐसा नहीं करने पर सभी फोटो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस में शिकायत करने पर युवती और उसके भाइयों को जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी मंगेतर सुहैल के खिलाफ आईटी एक्ट और धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें