फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Danish Ali: सांसद दानिश अली को घेरने की कोशिश करते रहे हैं भाजपाई, मोदी लहर के बीच अमरोहा से जीता था चुनाव

Sat, 23 Sep 2023 03:40 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

सांसद दानिश अली अमरोहा से जीतने के बाद से ही चर्चाओं में रहे हैं। वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव में वह बसपा-सपा-रालोद के गठबंधन से चुनाव लड़े थे। उन्होंने भाजपा के कंवर सिंह तंवर को हराकर जीत हासिल की थी। 
विज्ञापन
पीएम मोदी से मिले अमरोहा के बसपा सांसद कुंवर दानिश अली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में बसपा सांसद कुंवर दानिश अली पर भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद सियासत गरमा गई। अमरोहा से पहली बार सांसद बनने के बाद से ही दानिश अली चर्चाओं में रहे हैं। भले ही कुंवर दानिश अली अमरोहा लोकसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं लेकिन उनकी विधानसभा गढ़ मुक्तेश्वर पड़ती है।

विज्ञापन


अमरोहा में 2019 में दानिश अली ने गठबंधन से चुनाव लड़ा और भाजपा के पूर्व सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर को हराकर संसद पहुंचे। लेकिन भाजपाई शुरू से ही दानिश अली को घेरने की कोशिश करते रहे हैं। वह चाहे हिंदू मुस्लिम की राजनीति के नाम पर या उन्हें हिंदू धर्म से बात कर घेरने का प्यास प्रयास किया जाता रहा है। 

लोकसभा चुनाव के दौरान देश भर चली मोदी लहर में अमरोहा में थम गई। भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर लहर में हार गए थे। गठबंधन उम्मीदवार कुंवर दानिश अली ने 63,244 वोटों से जीत दर्ज की थी। दानिश को 601082 वोट मिले थे। जबकि मौजूदा कंवर सिंह तंवर को 5,37,834 मत मिले थे। इसके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी सचिन चौधरी को 12,510 मत मिले थे।

बिधूड़ी के खिलाफ एनएचआरसी में शिकायत दर्ज

बसपा सांसद दानिश अली को लेकर लोकसभा में भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा दिए गए बयान पर रामपुर के आरटीआई कार्यकर्ता दानिश खां ने मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। डीके फाउंडेशन ऑफ़ फ़्रीडम एंड जस्टिस की ओर से स्थानीय आरटीआई कार्यकर्ता दानिश खां ने बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के विरुद्ध मानवाधिकार आयोग में केस फ़ाइल किया है।

विज्ञापन


आरोप लगाया कि बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने लोकसभा में बसपा सांसद दानिश अली को लेकर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया था, जिसे लोकसभा रिकॉर्ड से विवादित बयान को हटा दिया गया था। इसी को लेकर उन्होंने एनएचआरसी में शिकायत दर्ज कराई है। 

सांसद के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग अपराध : अखिलेश

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ सत्ता पक्ष के सांसद रमेश बिधूड़ी के अभद्र भाषा के प्रयोग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इंसान की पहचान चेहरा नहीं, बल्कि उनकी जबान होती है। अल्पसंख्यक सांसद को अति अभद्र तरीके से संबोधित करना किसी आपराधिक घटना से कम नहीं है।

उन्होंने एक्स के जरिये कहा कि ये भाजपा की नकारात्मक राजनीति का निकृष्टतम रूप है, जिसमें अन्य भाजपाई सांसदों का हंसते हुए सम्मिलित होना दिखाता है कि ये किसी एक भाजपाई की गलती नहीं है, बल्कि ये भाजपा के अधिकांश सदस्यों की निर्लज्जता का बेशर्म प्रदर्शन है।

ऐसे सासंदो पर, किसी भी प्रकार की संसदीय विशेषाधिकारों की छूट से परे पूरे संसद और संविधान की मानहानि करने का मुकदमा होना चाहिए। उन पर ताउम्र की पाबंदी भी लगाई जानी चाहिए।

भाजपा सांसद पर कार्रवाई न होना दुर्भाग्यपूर्ण : मायावती

लखनऊ। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा सदन में बसपा सांसद दानिश अली को अपशब्द कहने पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद द्वारा बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ सदन में आपत्तिजनक टिप्पणी को स्पीकर ने रिकाॅर्ड से हटाकर उन्हें चेतावनी दी है। सरकार के वरिष्ठ मंत्री ने सदन में माफी भी मांगी है। हालांकि पार्टी द्वारा उनके विरुद्ध अभी तक समुचित कार्रवाई नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण है। ब्यूरो

अमरोहा की सम्मानित जनता द्वारा चुने हुए सांसद के प्रति देश के  लोकतंत्र के मंदिर में इस तरह की भाषा का का प्रयोग करके भाजपा के सांसद ने देश की संसद और देश के लोकतंत्र का घोर अपमान किया है। मैं उसकी कड़ी निंदा करता हूं। लोकसभा अध्यक्ष को ऐसे सांसद की संसद सदस्यता को निलंबित करना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी में जरा सी भी शर्म  बाकी है तो ऐसे व्यक्ति का तुरंत पार्टी से निष्काशन करना चाहिए। ये अमरोहा के सांसद के साथ-साथ अमरोहा की सम्मानित जनता का भी घोर अपमान है। -ओमकार कटारिया, जिलाध्यक्ष कांग्रेस

इस आपत्तिजनक टिप्पणी की जितनी निंदा की जाए कम है। जिस संसद में कानून पास होता हो, वहीं ऐसे शब्दों का प्रयोग किया जाता है। यह बेहद निंदनीय है। ये भाजपाइयों की मानसिकता को दर्शाता है। टिप्पणी करने वाले सांसद पर संसद में जाने से रोक लगनी चाहिए। उनकी संसद सदस्यता रद्द होनी चाहिए। -सोमपाल सिंह, जिलाध्यक्ष, बसपा

संसद में ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं होना चाहिए। ये निंदनीय है। सांसद रमेश बिधूड़ी की सदस्यता रद्द होनी चाहिए। भाजपा को ऐसे सांसद को पार्टी से निष्कासित करना चाहिए। इस आपत्तिजनक टिप्पणी से लोगों में रोष व्याप्त है। भाजपाई हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करते हैं। संसद एक मंदिर है, वहां भाजपा सांसद ने अपने अल्फाजों की मर्यादा को लांघ दिया है। -मस्तराम यादव, जिलाध्यक्ष सपा

जो व्यक्ति भारत माता की जय नहीं बोल सकता है। वह कहीं न कहीं भारत विरोधी तो कहलाएगा ही। हालांकि, मुझे अधिक जानकारी नहीं है कि लोकसभा में आज क्या हुआ। मैं पार्टी के कार्य में व्यस्त हूं। इसलिए अधिक कुछ बता नहीं सकता। -उदय गिरी गोस्वामी, जिलाध्यक्ष भाजपा

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें