फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में ढाई घंटे न्यायिक हिरासत में रहे आब्दी

विज्ञापन
अमरोहा कचहरी में अधिवक्ता के चेंबर पर बैठे सपा नेता मौलाना जावेद आब्दी। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मौलाना जावेद आब्दी ने आचार संहिता उल्लंघन के दो मामलों में शुक्रवार को न्यायालय में समर्पण किया। न्यायालय ने उन्हें ढाई घंटे की न्यायिक रखा और बाद में 20-20 हजार रुपये के दो बंधक पत्र पर जमानत दे दी है।
विज्ञापन

नौगावां सादात निवासी मौलाना जावेद आब्दी सपा के राष्ट्रीय सचिव हैं। जबकि वह प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में के दौरान वह नौगांवा सादात विधानसभा सीट से सपा के प्रत्याशी थे। इस दौरान उनके खिलाफ नौगांवा सादात पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन की एफआईआर दर्ज की थी। वर्ष 2020 में सीट पर उपचुनाव हुआ था। इस दौरान भी उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने दोनों मामलों से संबंधित आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया था। जावेद आब्दी दोनों मामलों में वांछित चल रहे थे।
शुक्रवार को उन्होंने दोनों मामलों में न्यायालय में समर्पण कर दिया। सुबह करीब साढ़े बारह बजे मौलाना जावेद आब्दी अपने अधिवक्ता आरिफ मलिक मौजूदगी में सीजेएम द्वितीय दुर्गेश नंदिनी की अदालत में समर्पण किया। इस दौरान वह करीब ढाई घंटा न्यायिक हिरासत में रहे। दोपहर करीब तीन बजे न्यायालय ने 20-20 हजार रुपये के बंधक पत्र पर जमानत दे दी है। अधिवक्ता आरिफ मलिक ने बताया कि मौलाना जावेद आब्दी ने आचार संहिता के दो मामलों में अदालत में समर्पण किया था। उन्हें अदालत ने जमानत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें