फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी कर्मचारी समेत 97 और मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप तेजी से फैलता जा रहा है। रविवार रात आरटीपीसीआर लैब से आई जांच रिपोर्ट में 93 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 2 लोग एंटीजन और 2 ट्रूनेट की जांच में पॉजिटिव आए हैं। संक्रमितों में दो फैक्टरी कर्मी, एक बच्चा, 34 महिलाएं शामिल हैं। 97 केस और सामने आने के बाद इस लहर में मिले संक्रमितों की संख्या 1746 हो गई है। अच्छी खबर यह है कि सोमवार को 46 लोग स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.संजय अग्रवाल ने बताया कि 21 से 23 जनवरी तक के आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट रविवार रात आई थी। जिसमें सबसे ज्यादा मरीज अमरोहा ब्लाक क्षेत्र में 25, जोया 19, हसनपुर में 21, धनौरा में 13, गजरौला में 14, रहरा क्षेत्र में पांच लोग पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में दो फैक्टरी कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस कर्मी, बीमा एजेंट, एक बच्चा, 11 किशोर, 34 महिलाएं और चालीस से 90 साल तक के 32 लोग शामिल हैं। इस लहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 1746 हो गई है। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।
उन्होंने बताया कि हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, जोया, रहरा और जिला अस्पताल में 1052 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें 413 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई। जबकि 632 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। सोमवार को 46 लोग और स्वस्थ हो गए हैं। अब 919 केस एक्टिव चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें