अमरोहा। राशन कार्डधारकों के बीच मुफ्त में गेहूं और चावल का वितरण शनिवार को जारी रहा। दो दिन में कुल 55,176 कार्डधारकों को राशन वितरित कर दिया गया। अनाज का वितरण 30 अगस्त तक जारी रहेगा। कोटेदार रोजाना सुबह छह से रात नौ बजे तक वितरित करेंगे। घटतौली पर कोटेदारों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
जिला पूर्ति अधिकारी पूरन सिंह चौहान ने बताया कि पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्ड धारकों को राशन वितरित हो रहा है। जिले में कुल 3,27,086 राशन कार्ड हैं, जिसमें 13,12,870 सदस्य हैं। पात्र गृहस्थी के 3,06,690 कार्डधारक हैं। जबकि 20,396 अंत्योदय कार्ड धारक हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार तक दो दिन में कुल 55,176 राशन कार्डधारकों को अनाज बांटा गया है। उन्होंने बताया कि शहरों में 67,808 कार्डधारकों के सापेक्ष 18,559 ने राशन का उठान कर लिया है। इसके अलावा देहात में 2,59,278 कार्डधारकों के सापेक्ष 36,617 कार्डधारकों को राशन बंट गया है। उन्होंने बताया कि राशन के तौल में गड़बड़ी प्रतीत होने पर नोडल अधिकारी को अवगत कराए। इसके अलावा पूर्ति निरीक्षक, एआरओ के अलावा मुझे भी जानकारी दे सकते हैं।