फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबीस घंटे में 9 घंटे जाम से जूझा हाईवे, रेंगे वाहन, राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली(अमरोहा)। हाईवे चौड़ीकरण और गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बन गए हैं। शुक्रवार की रात संभल चौराहे पर गड्ढे में पानी भरने के बाद हाईवे पर भीषण जाम लग गया। करीब छह घंटे हाईवे जाम की गिरफ्त में रहा। जाम में फंसे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शनिवार सुबह आठ बजे तक मशक्कत के बाद यातायात सुचारु कराया। जबकि दिन में ट्रक खराब होने की वजह से फिर जाम लग गया। इसके बाद शाम तक वाहन रेंग-रेंग कर गुजरे। चौबीस घंटे में करीब नौ घंटे हाईवे जाम से जूझता रहा। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अमरोहा से मुरादाबाद के बीच पिछले करीब दो वर्षों से नेशनल हाईवे चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। हाईवे को फोर से सिक्स लेन बनाया जा रहा है। इसके चलते हाईवे पर जगह-जगह निर्माण कार्य चल रहा है। जोया में संभल चौराहे पर ओवर ब्रिज का निर्माण चल रहा है। जबकि वहां सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। शुक्रवार की रात झमाझम बारिश हुई तो हाईवे पर गड्ढों में पानी भर गया। गड्ढे में वाहन क्षतिग्रस्त होने के डर से चालकों ने वाहनों कर रफ्तार धीमी कर दी। तभी दिल्ली और मुुरादाबाद की दिशा से आने वाले वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जबकि अमरोहा और संभल की दिशाओं से अन्य वाहन घुस आए। जिस कारण जोया चौराहे से लेकर डिडौली के पास तक लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान करीब पांच घंटे तक हाईवे जाम की जद में रहा। राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
पुलिस ने शनिवार सुबह आठ बजे तक कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाते हुए यातायात सुचारु कराया। इसके बाद भी शाम तक वाहन रेंग-रेंग कर गुजरे। लेकिन, दोपहर में करीब 11 बजे गड्ढे में डीसीएम पलट गई। जिसके बाद फिर हाईवे पर जाम लग गया। इस दौरान भी करीब चार घंटे में हाईवे जाम की जद में रहा। वाहन रेंग-रेंग कर गुजरे। मौके पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत कर जाम खुलवाया और राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें