फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान कर 53 लोग बने महादानी

विज्ञापन
अमरोहा में कांठ रोड स्थित एसएस चिल्ड्रन एकेडमी मुनव्वरपुर में अमर उजाला फाउंडेशन और मानव सेवा स? - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में मानव सेवा समिति के सहयोग से रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 53 महादानियों ने रक्तदान किया। शिविर में 10 ऐसे लोग भी पहुंचे, जो रक्तदान के इच्छुक थे लेकिन स्वास्थ्य संबंधी कारणों से उन्हें रक्तदान से रोक दिया गया।
विज्ञापन

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन अमरोहा-कांठ रोड पर स्थित एसएस चिल्ड्रन एकेडमी मुनव्वरपुर में हुआ। डीएम बीके त्रिपाठी ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर की शुरुआत से पहले परिसर को सैनिटाइज किया गया। इसके बाद रक्तदाताओं के पंजीकरण और स्वास्थ्य की जांच के बाद रक्तदान की प्रक्रिया शुरू हुई।
इस मौके पर डीएम ने रक्तदान का महत्व बताते हुए महादानी की भूमिका में आए लोगों की सराहनी की। उन्होंने आह्वान किया कि माहौल ऐसा बनना चाहिए कि रक्तदाता के अभाव में किसी जरूरतमंद की जान न जा सके। खासकर महिलाओं के इलाज में रक्त की कमी आड़े नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन

शिविर के आयोजन में मानव सेवा समिति के अध्यक्ष पहलवान श्रवण कुमार, उपाध्यक्ष अजेंद्र सिंह, आदर्श कुमार के अलावा मेडिकल टीम में शामिल डॉ गौरव मुद्गल, लैब टेक्नीशियन ललित नारायन, नीतू शर्मा, प्रीति चाहल, संजीव कुमार, कुंवर पाल सिंह ने सक्रिय योगदान दिया।
कौशल ने बनाया रक्तदान का अर्द्ध शतक
अमर उजाला फाउंडेशन और मानव सेवा समिति के रक्तदान शिविर में जोया निवासी कौशल कुमार ने 51वीं बार रक्तदान किया। डीएम बीके त्रिपाठी ने उनके जज्बे की प्रशंसा की। अन्य लोगों से भी प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
दंपती ने भी किया रक्तदान
मुनव्वरपुर के रहने वाले पंकज कुमार अपनी पत्नी गीता देवी के साथ रक्तदान करने पहुंचे। दोनों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। डीएम बीके त्रिपाठी ने दोनों का हालचाल जाना और उनके समाज के प्रति योगदान की सराहना की।
22 वर्षीय साधना ने बनाई रक्तदान की हैट्रिक
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 22 वर्षीय साधना चौहान ने भी रक्तदान किया। रक्तदान का उनका यह तीसरा अनुभव था। रक्तदान के प्रति साधना के इस जज्बे को सभी ने प्रेरक कदम बताया।
ये हैं महादानी
रक्तदान करने वाले महादानियों में पंकज कुमार, गीता देवी, विकल्प चौहान, साधना चौहान, रवि कुमार, सुमित कुमार, सुनील कुमार, सुनील सिंह, रजत चौहान, सुरेंद्र सिंह, कौशल गुप्ता, निपेंद्र चौहान, रचित भटनागर, भूपेंद्र सिंह, विशाल चौहान, कुलदेव सिंह, सत्येंद्र सिंह, हरविंदर सिंह, अंकित, अमित कुमार, प्रद्युमन, मोनू, राहुल चौहान, अमित कुमार, प्रमोद सिंह, कपिल कुमार, नीरज कुमार, धर्मेंद्र सिंह, सोनू चौहान, आलोक कुमार, नीरज कुमार, कपिल कुमार, विपिन कुमार, कमल सिंह, संजीव यादव, राजीव सिंह, मुकेश कुमार, अजेंद्र कुमार, केशव कुमार, पीतम सिंह, परविंदर सिंह, राहुल, महेश, प्रकाश वीर सिंह, किरन पाल सिंह, पुष्पेंद्र, मुनेंद्र सिंह, पवन चौधरी, नितिन कुमार, धर्मेंद्र, कमल सिंह, सोनू कुमार, रिंकू चौहान शामिल रहे।

अमरोहा में कांठ रोड स्थित एसएस चिल्ड्रन एकेडमी मुनव्वरपुर में अमर उजाला फाउंडेशन और मानव सेवा स?- फोटो : JPNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें