कोरोना से जंग जीतने के लिए बुुधवार को फ्रंट लाइन व हेल्थ वर्कर्स के अलावा आम नागरिकों को अभियान चलाकर बूस्टर डोज लगाई गई। इसके अलावा 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों को भी सरकारी अस्पतालों के अलावा विभिन्न कॉलेजों में टीका लगाया गया।
जिले में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण तेज हो गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ राजकुमार ने बताया कि सोमवार को बूस्टर डोज दिए जाने का अभियान प्रारंभ हुआ था, जो बुधवार को भी जारी रहा। टीकाकरण अभियान के तहत जिले मेें बुधवार को 171 बूथ पर 33700 का लक्ष्य रखा गया था। इस दौरान 290 हेल्थ व फ्रंट लाइन वर्करों के अलावा गंभीर रूप से बीमार छह हजार वृद्धजनों को बूस्टर टीका लगाया है। स्कूल-कालेजों में लगे बूथों पर किशोर वर्ग के 4387 छात्र-छात्राओं ने टीका लगवाया। इसमें 18 साल से अधिक उम्र वाले 16602 लोगों ने टीका लगवाया है।