फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मी सहित 28 लोग और मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही है। सोमवार को स्वास्थ्य कर्मी समेत 28 लोग और संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में दो किशोर और 13 महिलाएं भी शामिल हैं। 28 केस और सामने आने के बाद इस लहर में मिले संक्रमितों की संखया 2770 हो गई है, जबकि 32 मरीज और स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि 426 आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट रविवार की रात आई थी, जिसमें स्वास्थ्य कर्मचारी, बीमा एजेंट, दो किशोर, 13 महिलाएं और चालीस से 90 साल तक के नौ लोग शामिल हैं। इस लहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 2770 हो गई है। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, जोया, रहरा और जिला अस्पताल में 1046 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिसमें 422 लोगों की एंटीजन जांच हुई, जबकि 624 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। सोमवार को 32 लोग और स्वस्थ हो गए हैं। अब जिले में कुल एक्टिव केसों की संख्या 199 रह गई है।
औद्योगिक नगरी में कई दिन से घट रही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई। छह लोग पॉजिटिव पाए गए, जिससे लोग खासी दहशत में हैं।
बीते महीने कोरोना पॉजिटिव की संख्या कई बार 20 से 25 के बीच रही थी। मगर, फरवरी में धीरे-धीरे यह संख्या कम होती गई। अब कई दिन से रोजाना दो से तीन लोग पॉजिटिव आ रहे थे। स्वास्थ्य विभाग के साथ ही प्रशासन भी राहत महसूस कर रहा था। मगर, सोमवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक गजरौला में छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। उधर, अभी गजरौला नगर और ग्रामीण अंचलों में तकरीबन एक हजार से अधिक लोग कोरोना के प्रथम टीकाकरण से भी वंचित हैं। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम गांव-गांव और मोहल्लों में घूमकर लोगों के शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने पर जोर दे रही हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को गजरौला में छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें