मकान का फर्जी बैनामा कराने के मामले में पुलिस ने महिला समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एसओ बृजेश सिंह ने बताया कि जोया के मोहल्ला मुंशियान निवासी नसीम अहमद का आरोप है कि उन्होंने 14 अगस्त 2018 में मोहल्ला शकूरपुरा में स्थित एक मकान का बैनामा जुल्फेकार और नसीम निवासी मोहल्ला मुल्लाना से कराया था। लेकिन नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव गुलड़िया निवासी वसीम और उसकी मां परवीन ने इस मकान पर कई बार कब्जा करने का प्रयास किया। आरोप है कि ईनाम हैदर और तकी रजा ने नसीम के मकान को दिखा कर बैनामा कराया था। दोनों पक्षों में मकान पर कब्जे को लेकर कई बार विवाद भी हुआ था। नसीम का कहना है कि उन्होंने देहात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। लिहाजा उन्होंने अदालत की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर ईनाम हैदर, तकी रजा, परवीन और वसीम के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद