गजरौला। दो दुकानों को बेचने के नाम पर ग्रामीण से पांच आरोपियों ने 24 लाख रुपये हड़प लिए। दुकानों का बैनामा किसी अन्य को करा दिया। ग्रामीण ने रुपये मांगे तो उसके साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
थाना क्षेत्र के गांव सुनपुर कलां निवासी तालिब रजा का कहना है कि उन्होंने टोकरा पट्टी केे तीन लोगों नईमुद्दीन, सिराजुद्दीन, फिरोज, पपसरा खादर निवासी कासम और नगर के मोेहल्ला बस्ती निवासी योगेंद्र सिंह से दिसंबर 2024 में दो दुकान खरीदीं। जिनकी रकम 24 लाख रुपये तय हुई। जिसमें उन्होंने 50 हजार नईमुद्दीन को, चार लाख रुपये का चेक योेगेंद्र्र सिंह, 4.50 लाख का चेक फिरोज को दिया। 10.50 लाख रुपये नकद कासम और नईमुद्दीन को दिए। तालिब रजा का आरोप है कि रकम लेने के बाद भी पांचों ने दोनों दुकानों का बैनामा किसी अन्य को करा दिया। पांचों लोग उनकी रकम वापस नहीं कर रहे हैं। तकाजा करने जाने पर गाली गलौज करते हैं। जान से मारने की धमकी देतेे हैं। पुलिस ने उनकी तहरीर पर पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैै। इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।