फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: महिला और बेटी पर पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास

Thu, 28 May 2026 01:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं। दहेज लोभियों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला व उसकी मासूम बेटी को पेट्रोल डाल कर जिंदा जलाने का प्रयास किया। पेट्रोल की गंध आने पर महिला की आंख खुल गई। उसके शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गजरौला के गांव बिजौरा निवासी सर्वेश देवी द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट के मुताबिक उसकी शादी वर्ष 2012 में थाना क्षेत्र के गांव रहमापुर निवासी सतवीर सिंह के साथ हुई था। ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। इस दौरान उसके तीन बेटियां हुई। ससुराल पक्ष के लोग इससे और अधिक नाराज होकर उसका उत्पीड़न करने लगे। साल 2021 में ससुरालियों ने उसे बेटियों सहित घर से बाहर निकाल दिया। वह अपने मायके में रह रही थी। बीते 26 अप्रैल को ससुराल पक्ष के लोग उसे वापस ससुराल ले गए। सर्वेश देवी का आरोप है कि वह उसी रात अपने कमरे में बेटी के साथ सो रही थी। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे जान से मारने की नीयत से मेरे व बेटी के ऊपर पेट्रोल छिड़क दिया। पेट्रोल की गंध से उसकी आंखें खुल गई। उसके शोर मचाने पर ससुराल पक्ष के लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने बताया कि सर्वेश देवी की तहरीर पर पति सतवीर, देवर मोनू व कुलदीप, देवरानी रजनी व लता और सास सावित्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें