फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असत्य पर सत्य की विजय, धू-धूकर जला रावण

विज्ञापन
18 : गौरीगंज : राम-रावण युद्ध का मंचन करते कलाकार। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज। बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजय दशमी पर्व जिले में शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। रामलीला मैदान में देर शाम राम व रावण युद्ध का कलाकारों ने मंचन हुआ। मंचन के बाद रावण का प्रतीकात्मक पुतला फूंककर बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व मनाया गया। रावण दहन के दौरान विभिन्न जगहों पर आयोजित मेले का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

विजय दशमी के मौके पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय समेत 21 स्थानों पर रामलीला मंचन के साथ रावण दहन व मेला आयोजित हुआ। शहर स्थित रामलीला मैदान में देर शाम करीब छह बजे रावण का प्रतीकात्मक पुतला फूंका गया। पुतला दहन के बाद राम-सीता की आरती मुकेश प्रताप सिंह, राघवेंद्र सिंह, ओम प्रकाश सिंह, उमेश सिंह, आलोक अग्रहरि, कामद गुप्ता व महीप अग्रहरि सहित मौजूद अन्य विशिष्ट जनों ने की।
आरती के बाद कलाकारों ने राम-रावण युद्ध का मंचन कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राम-रावण युद्ध के बाद बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रावण का पुतला दहन हुआ। रावण दहन देखने के लिए एकत्र लोगों ने इस मौके पर आयोजित मेले का भरपूर लुत्फ उठाया। मेले में पहुंचे बच्चों और महिलाओं ने सर्कस आदि का आनंद लिया।
विज्ञापन

जिले के दूर-दराज के इलाकों में छोटे-छोटे मेलों में शामिल होकर लोगों ने दशहरा पर्व मनाया। इस दौरान शांति व्यवस्था के मद्देनजर पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। इसके अतिरिक्त जिले के कई स्थानों पर आयोजित मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी करते हुए मेले का आनंद उठाया। दशहरा के मौके पर कई स्थानों पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।
भीड़ से खचाखच भरा रामलीला मैदान
अमेठी। बुराई पर अच्छाई एवं असत्य पर सत्य की विजय का पर्व दशहरा शुक्रवार को परंपरागत तरीके से मनाया गया। प्रशासन की सख्ती के चलते दोपहर तक दशहरा पर्व की रौनक कुछ फीकी रही। दोपहर बाद जैसे-जैसे लोगों की आमद शुरू हुई रामलीला मैदान भीड़ से खचाखच भर गया। सांसद/केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की मौजूदगी में रावण के पुतले का दहन हुआ। उसके बाद केंद्रीय मंत्री ने भगवान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान की आरती उतारी।
रावण का पुतला जलते ही केंद्रीय मंत्री व भीड़ ने जय श्रीराम के नारे लगाए। प्रशासन की सख्ती के चलते दुकाने कम लगी थीं लेकिन भीड़ अधिक होने के चलते दुकानों पर सामान कम पड़ गया। लोग कतार में लगकर सामान की खरीदारी करते दिखाई दिए। केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम एवं दशहरा को लेकर भारी संख्या में फोर्स लगाई गई थी। (संवाद)
पूरे जिले मेें रही दशहरा की धूम
गौरीगंज। दशहरा के मौके पर गौरीगंज व अमेठी तहसील मुख्यालय स्थित शहर के अलावा संग्रामपुर के विशेषरगंज व अम्मरपुर, भादर के गुड़ुरी, भेटुआ के मुंशीगंज स्थित एचएएल परिसर, बाजार शुकुल स्थित रामलीला मैदान, जगदीशपुर के रामलीला मैदान, जामो, शाहगढ़, तिलोई व सिंहपुर आदि मेें बड़ा मेला लगा। इन मेलों में बड़ी संख्या में लोग मौजद रहे। (संवाद)

19 : गौरीगंज : शहर में रामलीला मंचन के बाद जलता रावण का पुतला। -संवाद- फोटो : AMETHI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें