फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज और कल दो पाली में होगी पीजीटी परीक्षा

विज्ञापन
01 : गौरीगंज : पीजीटी परीक्षा के लिए निर्धारित अमेठी कस्बा स्थित शिव प्रताप इंटर कॉलेज में सिटिंग व? - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। प्रवक्ता चयन लिखित परीक्षा (पीजीटी) जिले में आज और कल आयोजित होगी। परीक्षा के लिए अमेठी तहसील में तीन केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में मंगलवार को दो पाली में अलग-अलग विषय के 1,765 तो बुधवार को 1,384 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

परीक्षा की शुचिता कायम रह सके इसके लिए सीसीटीवी कैमरे व वॉइस रिकॉर्डर के अलावा सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षक, स्टैटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात करते हुए सचल दल का गठन किया गया है।
पीजीटी परीक्षा के लिए केंद्र बनाए गए जीआईसी टीकरमाफी में सिर्फ मंगलवार को दूसरी पाली में 92 तो शिव प्रताप इंटर कॉलेज अमेठी में मंगलवार व बुधवार को दोनों पाली में 600-600 तथा रानी सुषमा देवी बालिका इंटर कॉलेज मुंशीगंज में मंगलवार को पहली पाली में 185 व दूसरी पाली में 288 तो बुधवार को पहली पाली में 169 तो दूसरी पाली में 15 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे व वॉइस रिकॉर्डर के साथ जीजीआईसी गौरीगंज में कंट्रोल रूम से ऑनलाइन निगरानी की व्यवस्था बनाई गई है। जीआईसी टीकरमाफी में नायब तहसीलदार अमेठी को सेक्टर, डीएसओ को स्टैटिक मजिस्ट्रेट तो प्रधानाचार्य जीजीआईसी संग्रामपुर को पर्यवेक्षक नामित किया गया है।
इसी तरह शिव प्रताप इंटर कॉलेज में एसडीएम अमेठी को सेक्टर, जिला कृषि अधिकारी को स्टैटिक तथा प्रधानाचार्य जीएचएस अफुइया को पर्यवेक्षक तो रानी सुषमा देवी बालिका इंटर कॉलेज में तहसीलदार गौरीगंज को सेक्टर, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को स्टैटिक तथा प्रधानाचार्य जीजीआईसी शाहगढ़ को पर्यवेक्षक नामित किया गया है।
परीक्षा की निगरानी के लिए एएओ आशुतोष मिश्र के नेतृत्व में सचल दल गठित करते हुए निगरानी का निर्देश दिया गया है। सोमवार दोपहर बाद एडीएम एसपी सिंह ने जिम्मेदारों के साथ बैठक कर परीक्षा को शुचिता पूर्ण संपन्न कराने का निर्देश दिया। डीआईओएस जेकेएल वर्मा ने बताया कि परीक्षा के समय केंद्र पर कोई भी कक्ष निरीक्षक व परीक्षार्थी मोबाइल, घड़ी या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं रख सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें