फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव जीतने वाले नहीं निकाल सकेंगे विजय जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज(अमेठी)। जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों के मतगणना की तैयारियां बुधवार को पूरी हो गईं। काउंटिंग के लिए गणना हाल का चिन्हांकन करने के बाद उसके आसपास बैरिकेडिंग कराई जा रही हैं। जिला प्रशासन की कोशिश है कि मतदान की तरह मतगणना की व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी रहे। मतगणना के बाद चुनाव जीतने वाले विजय जुलूस नहीं निकाल सकें प्रशासन इसकी कवायद में जुटा है।
विज्ञापन

मतगणना की तैयारियां बुधवार को तकरीबन अंतिम चरण में रहीं। मतगणना के दौरान सुरक्षा और निष्पक्षता कायम रहे इसके लिए जिला प्रशासन ने तिलोई व अमेठी की काउंटिंग शहर के मनीषी महिला पीजी कॉलेज तो जगदीशपुर और गौरीगंज की काउंटिंग के लिए इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज को अधिग्रहीत किया है। दोनों कॉलेज के आठ हाल टाइप कमरों के साथ ही पूरे परिसर में बैरिकेडिंग का कार्य चल रहा है।
सभी विधानसभाओं के आरओ को आवश्यक फार्म आदि उपलब्ध कराने के बाद उनसे सभी प्रत्याशियों के अधिकृत गणना अभिकर्ता को पास जारी करने के निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं। मतगणना हाल में लगने वाली प्रत्येक टेबल पर मतों की गणना के लिए नियुक्त कार्मिकों का पास भी जिला प्रशासन जारी कर चुका है।
विज्ञापन

एडीएम राजकुमार दुबे ने बताया कि चुनाव जीतने वाले विजय जुलूस न निकाल सकें इसका निर्देश देने के साथ ही उसे रोकने की रणनीति भी बनाई जा चुकी है। बावजूद इसके यदि कोई भी विजयी उम्मीदवार विजय जुलूस निकालने की हिमाकत करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
काउंटिंग पर छावनी में तब्दील रहेगा जिला
होली के ठीक पहले होने वाली मतगणना ने अधिकारियों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। अधिकारियों को अंदेशा है कि होली के ठीक पहले होने वाली मतगणना के बाद कई प्रत्याशी समर्थक गांवों में खेली जाने वाली होली का माहौल खराब कर सकते हैं। प्रत्याशी समर्थक या अन्य असामाजिक तत्व ऐसा न कर सकें इसके लिए काउंटिंग के दिन से लेकर रंगों के पर्व होली तक पूरा जिला छावनी में तब्दील रहेगा। जिला प्रशासन ने जिले के करीब दो दर्जन गांवों को अति संवेदनशील के रूप में चिह्नित कर वहां एक दारोगा के साथ चार सिपाहियों को तैनात करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें