फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित के उपचार में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज/ जगदीशपुर (अमेठी)। कोविड संक्रमण बचाव के साथ गोआश्रय केंद्रों की हकीकत का बुधवार को नोडल अफसर ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ट्रामा सेंटर में कोविड संक्रमितों के उपचार व्यवस्था के बारे में जानकारी हासिल करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ट्रामा सेंटर के बाद नोडल अफसर कई गोआश्रय केंद्र पहुंची। यहां संरक्षित गोवंश के भरण-पोषण व्यवस्था का सत्यापन करते हुए निराश्रित गोवंशों को संरक्षित करने तथा पालकों व कुपोषित बच्चों के परिजनों को गोवंश सुपुर्द करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

तीन दिवसीय दौरे पर बीते दिन मंगलवार को पहुंचीं नोडल अफसर मोनिका एस गर्ग दौरे के दूसरे दिन बुधवार को अचानक जगदीशपुर स्थित ट्रामा सेंटर पहुंच गईं। ट्रामा सेंटर में स्थापित एल-1 कोविड हॉस्पिटल, ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट के साथ कोविड मरीजों के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया। एल-वन हॉस्पिटल में बेड की उपलब्धता, ऑक्सीजन सप्लाई एवं आवश्यक दवाओं के संबंध में सीएमओ से जानकारी हासिल की।
कोविड हॉस्पिटल में 25 आइसोलेशन बेड पर ऑक्सीजन की सप्लाई, पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए कोविड पॉजिटिव मरीज मिलने पर तत्काल एंबुलेंस से हॉस्पिटल में भर्ती कराते हुए पूरी सक्रियता के साथ इलाज करने का निर्देश दिया। नोडल अफसर ने कोविड संक्रमितों के उपचार में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। ट्रामा सेंटर के बाद नोडल अफसर ने जगदीशपुर की ग्राम पंचायत मंगरौरा, लोशनपुर एवं मरौचा तेतारपुर में अस्थाई गोवंश आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान गोआश्रय स्थलों पर गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुए गायों को ठंड से बचाव हेतु काऊ कोट पहनाने, हरे चारे तथा भूसे की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। नोडल अफसर ने गोबर के बदले किसानों से हरा चारा लेने के प्रति प्रेरित करते हुए गोसंरक्षण को बेहतर बनाते हुए पालकों व कुपोषित बच्चों के परिजनों को सुपुर्द करने का निर्देश दिया। नोडल अफसर ने गोसंरक्षण में लापरवाही एवं शिथिलता बरतने पर कार्रवाई का निर्देश दिया। नोडल अफसर के साथ डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी दिनेश सिंह, सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, सीएमओ डॉ. सीमा मेहरा, सीवीओ डॉ. जेपी सिंह, डीपीआरओ श्रीकांत यादव के साथ एसडीएम व तहसीलदार मुसाफिरखाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें