फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस बल के साथ डीएम एसपी ने किया फ्लैग मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। केंद्रीय पुलिस बल के साथ जिले में फ्लैग मार्च शुरू कर दिया गया है। अफसर मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने के लिए उनके साथ प्रशासन के होने का अहसास कराने लगे हैं। बुधवार को जगदीशपुर कस्बे में डीएम व एसपी ने पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन

चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले को एक कंपनी केंद्रीय पुलिस बल मुहैया करा दिया गया है। केंद्रीय बल के जिले में पहुंचते ही सर्किलवार रोस्टर बनाकर फ्लैग मार्च शुरू कर दिया गया है। बुधवार को डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी दिनेश सिंह ने भारी संख्या में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। अफसरों ने जगदीशपुर चौराहे से रामलीला मैदान तक पैदल फ्लैग मार्च कर मतदाताओं से बिना किसी प्रलोभन में आए तथा बिना डरे, निर्भीक होकर मतदान करने की अपील किया।
स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान मतदाताओं को डराने, धमकाने व प्रलोभन देने वाले व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चुनाव में विघ्न पैदा करने वाले अराजक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। डीएम ने कहा कि जिले के राजनैतिक दलों के नेता व समर्थक आयोग के नियमों का कड़ाई से पालन करें। कोई भी ऐसा कार्य नहीं करें जिससे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हो। आमजनों से अधिक से अधिक संख्या में अपने मतदान के दिन बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। कोविड नियमों का पूरी तरह से पालन करने को कहा। मौके पर सीओ मनोज कुमार यादव, एसएचओ अरुण कुमार द्विवेदी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि आयोग द्वारा उत्तराखंड से एक कंपनी केंद्रीय पुलिस बल जिले को आवंटित हुआ है। कंपनी में अफसर समेत कुल 103 जवान शामिल हैं। कहा कि पहले चरण में जिले के कस्बों में फ्लैग मार्च के लिए सर्किलवार रोस्टर जारी कर दिया गया है। इसके बाद केंद्रीय पुलिस बल जिले के अति संवेदनशील गांवों में भ्रमणकर मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें