फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की.....

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज/अमेठी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पूरे जिले में धूमधाम से मनाया गया। आधी रात को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य बेला पर घर-घर सोहर और भजन गाकर लोगों ने प्रसाद वितरित किया। मंदिरों पर भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। श्रद्धालुओं ने अपने घरों में झांकी सजाकर भगवान का जन्मोत्सव मनाया।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बीच सोमवार को क्षेत्र में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा। शहर स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, गायत्री मंदिर, देवीपाटन मंदिर, कालिकन धाम, गढ़ामाफी आदि धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
सोमवार आधी रात भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाने के लिए मंदिरों के साथ ही शहर एवं ग्रामीण अंचलों में सार्वजनिक स्थलों एवं घरों में झांकियां सजाई गई थीं। कोतवाली परिसर, पुलिस लाइंस एवं अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम आयोजित हुए।
विज्ञापन

आधी रात को जैसे ही 12 बजे गोले पटाखे दगने शुरू हुए तो भक्तगण झूम उठे। चारो ओर घंटे घड़ियाल और शंख की मधुर धुन सुनाई देने लगी। भगवान के जन्म पर सोहर और बधाई गीत का गायन देर रात तक चलता रहा। इसके बाद भगवान की आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
वहीं बेहटा गांव में नवनिर्मित द्वारकाधीश मंदिर के संस्थापक पंडित राम निरंजन मिश्र की ओर से द्वारिकाधीश की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू हुआ। पहले दिन वेदी पूजन हुआ। इस मौके पर पंडित दुर्गा प्रसाद मिश्र, सतीश मिश्र, लवकुश सहित क्षेत्र के तमाम संभ्रांत लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें