फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल किशोर ने उपचार के दौरान दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को मालवाहक वाहन की टक्कर में घायल किशोर की रविवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना में घायल दो भाइयों को अभी उपचार चल रहा है। किशोर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

शिवरतनगंज थाने के पूरे दुल्हिन आजादपुर गांव निवासी राम अभिलाष के पुत्र विकास कुमार (18), अभिषेक (14) व विवेक (12) शनिवार को रिक्शा लेकर जा रहे थे। रास्ते में लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचलगढ़ के पास मालवाहक वाहन ने टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में तीनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों में विवेक कुमार की हालात नाजुक देख ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया था।
अभिषेक व विकास का उपचार सीएचसी में चल रहा है। रविवार रात उपचार के दौरान विवेक की लखनऊ में मौत हो गई। विवेक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। संभ्रात नागरिक व जनप्रतिनिधि सांत्वना देने गांव पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

किशोर की मौत की सूचना के बावजूद पुलिस मालवाहक वाहन व चालक को खोजने के बजाए तहरीर का इंतजार कर रही है। पुलिस की कार्यशैली से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है। इन्हौना चौकी प्रभारी तनुज कुमार पाल ने किशोर की मौत होने की जानकारी मिलने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें