फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान समेत चार घरों से 16 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। स्थानीय थाने के पारा गांव में सोमवार रात चोर पूर्व प्रधान समेत चार लोगों के मकान में घुस गए। चोरों ने सभी मकानों से कुल चालीस हजार रुपये नगद व 16 लाख रुपये कीमत के आभूषण की चोरी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बाजार शुकुल थाने के पारा गांव में सोमवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने पूर्व प्रधान ओम कृष्ण तिवारी के मकान में नकब लगाकर दस हजार रुपये नगद व दो लाख रुपये के आभूषण तो गांव के ही दशरथ तिवारी के मकान से पांच हजार रुपये नगद व तीन लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर लिया।
रात में ही गांव के पारसनाथ तिवारी के मकान में छत के रास्ते दाखिल हुए चोरों ने मकान में मौजूद 15 हजार रुपये नगद व आठ लाख रुपये कीमत के आभूषण तो ललित तिवारी के मकान से दस हजार रुपये नगद व तीन लाख रुपयेे के आभूषण चोरी कर चोर फरार हो गए।
विज्ञापन

सुबह मकान में सामान बिखरा देखने के बाद पीड़ितों ने जांच की तो नगदी व आभूषण गायब मिले। एक रात में चार मकानों में चोरी की घटना सार्वजनिक हुई तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
पीड़ितों की सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज सत्थिन प्रेम चंद्र व प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ ने मौके का निरीक्षण करने के बाद पीड़ितों की तहरीर पर केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि टीमें सक्रिय की गई हैं। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर मामले का अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें