फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी की जासूसी कराने पर भड़के कांग्रेसी

विज्ञापन
04 : गौरीगंज : कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते कांग्रेसी। - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेेत तमाम विपक्षी नेताओं व संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों की जासूसी कराने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार को सड़क पर उतर पड़े। कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं नेे जासूसी समेत कई मुद्दों से जुड़ा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के निर्देश पर शनिवार को उपाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रतिनिधि मंडल ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राकेश कुमार को ज्ञापन दिया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में निरंतर बढ़ रहे लोकतंत्र के खतरे की ओर आगाह किया गया है।
कहा गया है कि सरकार ने पेगासस के जरिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी व विपक्ष के कई नेताओं तथा संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों की जासूसी कर सत्ता का दुरुपयोग किया है। जासूसी कराने के लिए अंधाधुंध खर्च कर नागरिकों का पैसा बर्बाद करने के अलावा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को कमजोर किया जा रहा है।
विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री युवाओं के रोजगार मांगने पर उनकी संपत्ति जब्त कर उनके संवैधानिक अधिकारों के हनन की धमकी दी जा रही है। कांग्रेसियों ने इन मुद्दों पर केंद्र व प्रदेश सरकार को घेरते हुए दोनों सरकारों को बर्खास्त किए जाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में अभिषेक सिंह, मो. ताहिर फारुकी, जगन्नाथ यादव, अनुज तिवारी, अंजलि तिवारी, राजेंद्र गुप्त, कुलदीप सिंह, महेंद्र पांडेय, पंकज यादव, प्रत्यूष सिंह, अजय तिवारी व विकास सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें