मुसाफिरखाना (अमेठी)। स्थानीय थाने के गाजनपुर गांव के दो बच्चे शनिवार को खेलने निकले और अचानक लापता हो गए। बच्चों के नहीं लौटने पर परिवारीजनों ने तलाश शुरू की तो देर शाम एक मासूम का शव गोमती नदी में मिला तो दूसरे का पता नहीं चल सका। पुलिस लापता मासूम की तलाश में जुटी है। दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
मुसाफिरखाना के गाजनपुर गांव निवासी अशोक सिंह का पुत्री का पुत्र रुद्र प्रताप सिंह (11) व आकाश सिंह का पुत्र सूर्यांश सिंह शनिवार सुबह खेलने के लिए घर से बाहर गए थे। दोपहर बाद तक दोनों वापस नहीं आए तो परिवारीजनों ने तलाश शुुरू की।
देर शाम खनखोद दास कुटी के पास गोमती नदी में मछली पकड़ रहे मछुवारों को एक बच्चा बहता दिखाई पड़ा। बच्चे को बाहर निकालते हुए मछुवारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मछुवारों ने बच्चे को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने शव की पहचान रुद्र प्रताप सिंह के रूप में की। देर शाम तक सूर्यांश सिंह का पता नहीं चल सका। पुलिस रुद्र प्रताप का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के साथ ही लापता की तलाश में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा ने लापता बच्चे की तलाश की जा रही है।