फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की एमएलसी प्रत्याशी के पति समेत तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। विधान परिषद चुनाव में सपा प्रत्याशी के पति समेत दो सपा नेताओं के खिलाफ प्रधान व बीडीसी की खरीद फरोख्त का केस जगदीशपुर पुलिस ने दर्ज किया है। भाजपा प्रत्याशी ने वायरल एक ऑडियो के आधार पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस केस दर्ज करने के बाद जांच में जुटी है।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व समाजवादी पार्टी के जिला सचिव राहेत उर्फ रामहेत यादव तथा जगदीशपुर के विधानसभा अध्यक्ष इजहार के बीच हो रही वार्ता का एक ऑडियो वायरल हुआ था। वायरल ऑडियो में दोनों के बीच विधान परिषद चुनाव में सपा प्रत्याशी द्वारा 20 ग्राम प्रधान व 20 बीडीसी को वोट देने के एवज में भारी भरकम धनराशि देने की बात कही जा रही है।
सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने जगदीशपुर थाने पर तहरीर भेजकर कहा है कि उनके खिलाफ सपा से शिल्पा प्रजापति चुनाव मैदान में हैं। कहा कि वायरल ऑडियो में 20-20 प्रधान व बीडीसी के लिए 50 लाख रुपये तक देने की जानकारी हुई है। यह भी कहा है कि वार्ता के दौरान पूरे शुकलन अचलपुर जामो निवासी रवींद्र शुक्ल व हरिश्चंद्र यादव मौजूद थे।
विज्ञापन

आरोप लगाया है कि उन्हें विश्वास है कि अनिल प्रजापति अपने धन बल से रामहेत यादव और इजहार के माध्यम से प्रधान और बीडीसी की खरीद फरोख्त कर रहे हैं। जिससे चुनाव में पारदर्शिता प्रभावित हो रही है। पुलिस ने शैलेंद्र सिंह की तहरीर पर तीनों के खिलाफ धारा 188, 171-ई तथा 171-एफ के तहत केस दर्ज कर लिया है। एसएचओ अरुण कुमार दुबे ने केस दर्ज करने की पुष्टि की है। कहा कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें