फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: सिलीगुड़ी में तैनात सेना के जवान की इलाज के दौरान मौत, पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

Sat, 08 Mar 2025 03:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अमेठी के विनोद सिंह की तैनाती सिलीगुड़ी में थी जहां पर तबियत खराब होने पर इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पैतृक गांव में सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिलीगुड़ी में तैनात सेना के जवान की तबियत खराब होने की वजह से इलाज के दौरान मौत ही गई। शनिवार दोपहर जवान का शव गांव लाया गया जिसके बाद सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक जवान 2008 में सेना में तैनात हुआ और उनकी पोस्टिंग सिलीगुड़ी में थी।
विज्ञापन


अमेठी के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के दादरा गांव के रहने वाले विनोद पुत्र रंग बहादुर 2008 में सेना के मराठा रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। देश की अलग अलग सीमाओं पर तैनाती के बाद उनकी ड्यूटी पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में थी। कुछ दिन पहले विनोद को दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ गुरुवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

 

मामले की जानकारी सेना के अधिकारियों द्वारा परिजनों को दी गई जिसके बाद पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। आज दोपहर सेना के जवान शहीद जवान के शव को सेना की गाड़ी से लेकर उनके पैतृक गांव पहुंचे जहां सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

मृतक जवान की शव यात्रा में हजारों की संख्या में इलाके के लोग शामिल हुए जिन्होंने भारत माता की जय और विनोद सिंह अमर रहे के नारे लगाए। इस दौरान प्रसाशनिक अधिकारियों के साथ सीओ अतुल सिंह भी मौके पर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें