फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के लिए टीम ने एकत्रित किए आठ न

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दीपावली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बुधवार को भी खाद्य विभाग की टीम ने अभियान चलाया। अभिहित अधिकारी राजवंश श्रीवास्तव के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय आदि ने दुकानों की जांच की और मिलावट के संदेह में नमूना भी एकत्रित किया।
विज्ञापन

टीम ने आलापुर के आरोपुर बाजार स्थित बेकरी वाहन से जीरा बटर का नमूना, देवरिया बाजार आलापुर में खदेडू वर्मा की मिठाई की दुकान से छेना मिठाई का नमूना तथा भोला स्वीट से मिल्क केक का नमूना, राजेसुल्तानपुर में आकाश मौर्य की मिठाई की दुकान से छेना मिठाई, डोडा बर्फी, सिंघलपट्टी में नाटे पेड़ा वाले की दुकान से पनीर का नमूना, गढ़वल बाजार में गणेश मौर्य की दुकान से खोया का नमूना, मामपुर जहांगीरगंज में मोहम्मद अहमद की किराना दुकान से चकली नमकीन का नमूना टीम ने एकत्रित किया। अभिहित अधिकारी ने बताया कि नमूने का जांच के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें