फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी क्षेत्रों में रात 8 से 10 बजे के बीच लगेंगे टीके

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के सीएमओ कार्यालय में बैठक को संबोधित करते डीएम - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए डीएम सैमुअल पॉल एन ने मंगलवार देर शाम सीएमओ कार्यालय में बने कोविड कंट्रोल रूम में बैठक की। इसमें 01 नवंबर से शुरू होने वाले कलस्टर-2 अभियान के तहत काम करने का निर्देश दिया। कहा कि इसके तहत अब शहरी क्षेत्रों में रात 8 बजे से 10 बजे तक टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के टीकाकरण की समीक्षा कर इसमें और तेजी लाई जाएगी। ऐसे में संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करना होगा।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम कोविड कंट्रोल रूम में डीएम सैमुअल पॉल एन ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें कलस्टर 2.0 अभियान पर चर्चा की। कहा कि इसके तहत जिले में कोविड टीकाकरण अभियान में तेजी लाने पर काम किया जाएगा। अभियान के तहत दिन में चलने वाले टीकाकरण अभियान के अलावा शहरी क्षेत्रों में रात 8 से 10 बजे तक दो घंटे अतिरिक्त टीकाकरण अभियान चलेगा। इसमें जो नागरिक दिन के समय टीकाकरण नहीं करा पा रहे हैं, उन्हें इसकी सुविधा मिलेगी। इसके लिए जगह-जगह कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा डीएम ने निर्देशित किया कि लेखपाल व ग्राम सचिव के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के टीकाकरण की समीक्षा कराई जाए। यदि कहीं पर प्रथम डोज का टीकाकरण 80 प्रतिशत से कम हुआ है तो वहां प्राथमिकता के आधार पर कैंप लगाकर नागरिकों का टीकाकरण किया जाए।
कहा कि जिन गांवों के ग्रामीणों को शत-प्रतिशत टीकाकरण होगा उसे कोविड सुरक्षित गांव का दर्जा मिलेगा तथा जिन गांवों में प्रथम डोज का टीकाकरण पूर्ण होगा उसे प्रथम डोज संतृप्त गांव कहा जाएगा। उत्कृष्ट कार्य के लिए संबंधित गांवों के ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा। जिस दिन जिन गांवों में टीकाकरण अभियान चलेगा उस दिन संबंधित क्षेत्र की आशा, आंगनबाड़ी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर नागरिकों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करेंगी। कहा कि 15 नवंबर तक प्रथम डोज तथा 31 दिसंबर तक सेकेंड डोज के लक्ष्य को पूरा करना होगा। इस मौके पर सीडीओ घनश्याम मीणा, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा, डीडीओ वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें