फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने समझाया विधिक जागरूकता का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। चितबहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना की शिविरार्थियों ने महिलाओं व बुजुर्गों को जागरूक किया। महिलाओं से आह्वान किया कि यदि उनके साथ किसी भी प्रकार की हिंसा को अंजाम दिया जाता है तो वह अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन पर शिकायत करें। साथ ही विधिक सेवा प्राधिकरण से भी कानूनी सलाह प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. सुषमा सिंह ने शुक्रवार को कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है, जो सामाजिक समस्याओं को समाप्त करने के साथ देश को प्रगति के मार्ग पर अग्रसर कर सकता है। महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि यदि उनके साथ किसी भी तरह की हिंसा होती है तो उसका मजबूती से विरोध करें। ऐसा करने से ही हिंसा की प्रवृत्ति को रोका जा सकता है।
महिलाएं अपने खिलाफ हो रही हिंसा की शिकायत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन पर करें। जरूरत पड़ने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से कानूनी सलाह प्राप्त की जा सकती है। मौके पर अर्चना त्रिपाठी, कामना राय, साधना पांडेय, मंजू सिंह आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें