फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में रिंकी और लवकुश अव्वल

विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर आयोजित खेल प्रतियोगिता में पुरस्कार मिलने के बाद खुशी का इजहार करत? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय स्थित एकलव्य स्टेडियम में आयोजित जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। इसमें विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि विधायक टांडा संजू देवी, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने प्रमाणपत्र व मेडल पहनाकर सम्मानित किया। विधायक संजू देवी ने कहा कि खिलाड़ियों को हार-जीत के बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहिए, बल्कि उन्हें अपने बेहतर प्रदर्शन पर फोकस करना चाहिए।
विज्ञापन

वॉलीबाल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में अकबरपुर की टीम विजेता व टांडा की टीम उपविजेता रही। 100 मीटर रेस में रिंकी वर्मा को प्रथम, सौम्या को द्वितीय व सलोनी को तीसरा स्थान मिला। 200 मीटर दौड़ में रिंकी वर्मा को प्रथम, सौम्या यादव को द्वितीय व अस्मिता को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। 400 मीटर दौड़ में रिंकी प्रथम रहीं तो अस्मिता व ओजस्वी राज को दूसरा व तीसरा स्थान मिला। लंबी कूद में अस्मिता ने पहले स्थान पर बाजी मारी, जबकि रिंकी वर्मा व प्रियंका को क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। गोला क्षेपण में अस्मिता ने प्रथम स्थान पाया, प्रिया व प्रियंका को दूसरा व तीसरा स्थान मिला।
कबड्डी प्रतियोगिता में जहांगीरगंज की टीम विजेता व अकबरपुर की टीम उपविजेता बनी। बालक वर्ग में भीटी की टीम विजेता व कटेहरी की टीम उपविजेता रही। 200 मीटर दौड़ में अयोध्या को पहला स्थान मिला, जबकि कुलदीप व नीरज क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में अयोध्या ने प्रथम स्थान की बाजी मारी। मोहम्मद अहमद व नीरज दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर रेस में लवकुश यादव प्रथम, आयुष यादव को द्वितीय व रामविशाल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

3 हजार मीटर दौड़ में विकास वर्मा अव्वल रहे, जबकि विजय को दूसरा व सूरज जायसवाल को तीसरा स्थान मिला। लंबी कूद में मोहम्मद शमशाद प्रथम, शिवम तिवारी द्वितीय व प्रदीप कनौजिया को तृतीय स्थान मिला। गोला क्षेपण में हरीश यादव ने प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया, जबकि शिवम तिवारी को दूसरा व प्रदीप कनौजिया को तीसरा स्थान मिला। चक्र क्षेपण में हरीश यादव, शिवम तिवारी व जय प्रकाश चौधरी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
50 किलो भार वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में आकाश यादव विजेता व बहलोल अहमद उपविजेता रहे। 54 किलो भार वर्ग में सादाब बेग विजेता रहे। 58 किलो भार वर्ग में शादाब अहमद ने बाजी मारी। 63 किलो भार वर्ग में उस्मान बेग विजेता रहे। 63 किलो से अधिक भार वर्ग में अनश अहमद ने जीत दर्ज की। भारोत्तोलन के 50 किलो भार वर्ग में शादाब बेग विजेता रहे। 55 किलो भार वर्ग में अनस अहमद विजयी हुए। 75 किलो भार वर्ग से अधिक की प्रतियोगिता में अनस अहमद प्रथम, शिवम अग्रहरि द्वितीय, मूलचंद्र तृतीय स्थान पर रहे। कबड्डी में भीटी की टीम विजयी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें