फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला बनीं महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कांग्रेस नेता शिमला भारती को महिला इकाई का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूरे जिले में संगठन का विस्तार कर महिलाओं के बीच पैठ मजबूत की जाएगी। कांग्रेस में सक्रिय तौर पर काम कर रहीं युवा नेता शिमला भारती को पार्टी ने उनके योगदान को देखते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। शिमला को महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीता डिसूजा ने जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।
विज्ञापन

शिमला ने मनोनयन को लेकर पार्टी नेतृत्व व अध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा कि महिलाओं के बीच संगठन की लोकप्रियता बढ़ाई जाएगी। जल्द ही जिला कमेटी तैयार कर सभी तहसीलों व ब्लॉकों में विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। इस बीच शिमला को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर जिला प्रभारी प्रदीप कोरी, जिलाध्यक्ष अमित वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह कप्तान, मेराजुद्दीन किछौछवी, रामकुमार पाल, वरिष्ठ नेता मोहम्मद अनीस खां आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें