फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर लाइसेंस के संचालित मेडिकल स्टोर सील

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बगैर लाइसेंस के मुंडेरा बाजार में संचालित मेडिकल स्टोर को औषधि प्रशासन की टीम ने छापा मारकर सील कर दिया। इस दौरान मौके से मिलीं लगभग 40 हजार रुपये की दवाइयों को टीम ने सील कर दिया गया। टीम ने दो दवाओं के नमूनों को जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक अनीता कुरील ने बताया कि बीते दिनों एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि मुंडेरा बाजार में एक मेडिकल स्टोर बगैर लाइसेंस के संचालित हो रहा है। शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार को मुंडेरा बाजार में छापा मारा गया।
जांच के दौरान पता चला कि आरोही मेडिकल स्टोर के नाम से संचालित मेडिकल स्टोर के पास लाइसेंस नहीं है। टीम ने मौके से करीब 40 हजार रुपये की दवा को सील किया है। इसके अलावा दो दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद न्यायालय में परिवाद दाखिल किया जाएगा। जिले में अवैध तरीके से संचालित मेडिकल स्टोरों के विरुद्ध लगातार जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें