फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ कराड़ से बनेगा अत्याधुनिक दवा स्टोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दवाओं के संकट व भंडारण की समस्या से निपटने के लिए शासन ने जिले में अत्याधुनिक ड्रग वेयर हाउस के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत से 5 हजार वर्ग फिट में बनने वाले इस दवा स्टोर के लिए स्वास्थ्य व राजस्व विभाग जमीन की तलाश में जुट गया है। फिलहाल बीते दिनों भीटी तहसील क्षेत्र में एक जमीन चिह्नित की गई थी, लेकिन मुख्यालय से अधिक दूरी होने के चलते स्वास्थ्य विभाग ने इसे अभी विचाराधीन में रखा है। स्वास्थ्य विभाग जिला मुख्यालय के नजदीक जमीन की तलाश में जुटा है। कार्य में विलंब न हो, इसके लिए शासन स्तर से निर्माण इकाई आवास विकास को जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है।
विज्ञापन

कोरोना कॉल में दवाओं व वैक्सीन स्टोर में आईं मुश्किलों का संज्ञान लेते हुए प्रदेश सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। सरकार के निर्देश पर जिले में लगभग 5 हजार वर्ग फिट क्षेत्रफल में वृहद दवा स्टोर भवन बनाने की तैयारी है। शासन की मंशा है कि जिले में अत्याधुनिक दवा स्टोर भवन बनने की स्थिति में दवाओं का संकट कम होगा और उसके रखरखाव में आने वाली मुश्किलों से निजात मिलेगी। इसी उद्देश्य के लिए अब जिले में इस वृहद दवा स्टोर भवन के निर्माण की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
दवा स्टोर भवन न सिर्फ वृहद होगा, बल्कि अत्याधुनिक सुविधाओं से भी लैस होगा। जिससे दवाओं व वैक्सीन को सुरक्षित रूप से रखने में किसी प्रकार की अड़चन न आए। शासन के निर्देश पर जिले में 5 हजार वर्ग फिट जमीन की तलाश की जा रही है। जिला स्तरीय इस दवा स्टोर के निर्माण में लगभग 9 करोड़ रुपये खर्च करने की स्वीकृति भी शासन से मिल गई है। इस वृहद स्टोर में दवाओं को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी आधुनिक उपकरण भी मौजूद रहेंगे, जिससे वैक्सीन आदि के स्टोर में भी किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन

अवर अभियंता विजय पाल सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य व राजस्व विभाग जमीन की तलाश कर रहा है। बीते दिनों राजस्व विभाग ने भीटी तहसील के सुगौटी गांव में जमीन उपलब्ध कराई थी, परंतु स्वास्थ्य विभाग ने अभी इस जमीन पर निर्माण का निर्णय नहीं लिया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक संबंधित भूखंड जिला मुख्यालय से काफी दूर है। ऐसे में जिले के विभिन्न अस्पतालों में दवाओं की सप्लाई में दिक्कत आएगी। स्वास्थ्य विभाग जिला मुख्यालय के नजदीकी क्षेत्र में जमीन को प्राथमिकता दे रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य व राजस्व विभाग नई जमीन की तलाश में जुटा है। उम्मीद है कि इसी माह के अंत तक विभाग को मानक के अनुसार नई जमीन उपलब्ध हो जाएगी।
मेडिकल कॉलेज को सकेगी सप्लाई
जिले में वृहद ड्रग वेयर हाउस का निर्माण हो जाने से स्वास्थ्य विभाग को कई मुश्किलों से निजात मिलेगी। इस स्टोर भवन से राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज को भी दवा मुहैया कराने की कार्ययोजना है। मौजूदा समय में स्वास्थ्य विभाग के पास जो स्टोर रूम है, वह काफी छोटा है। इसके चलते मौजूदा समय में जिले के दवा स्टोर रूम से जिला अस्पताल के अलावा सभी सीएचसी, पीएचसी को ही दवाओं की सप्लाई हो पाती है। इसके अलावा पर्याप्त स्थान व उपकरण न होने से वैक्सीन आदि को रखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिले में काफी सीमित मात्रा में ही दवाओं का स्टॉक रहता है। बड़ा स्टोर भवन बन जाने पर न सिर्फ पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध रहेंगी, बल्कि वैक्सीनों को सुरक्षित स्टोर करने में मुश्किल नहीं होगी।
की जा रही जमीन की तलाश
जिले में बड़े दवा स्टोर भवन के निर्माण के लिए जरूरी प्रक्रिया चल रही है। जमीन की तलाश के लिए राजस्व विभाग को पत्र लिखा गया है। भीटी तहसील क्षेत्र में एक भूखंड की रिपोर्ट आई है, लेकिन यह मुख्यालय से दूर होने के चलते जिला मुख्यालय के नजदीक जमीन की तलाश की जा रही है। मानक के अनुरूप जमीन मिलने पर आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

डॉ. श्रीकांत शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें