परिवहन निगम की साधारण सेवा की बस से अब लखनऊ से टांडा तक 195 रुपये में सफर कर सकेंगे। इस बस का कैसरबाग अड्डा से संचालन होगा जो वाया बाराबंकी एवं फैजाबाद होकर चलेगी। लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह के मुताबिक इस रूट पर दो बसों का संचालन एक सितंबर से शुरू हो जाएगा।
कैसरबाग अड्डा से सुबह 7:30 बजे पहली बस चलेगी। लखनऊ से टांडा की 197 किमी की दूरी का एक यात्री को 195 रुपये किराया चुकाना होगा। वहीं बाराबंकी का 29, भिटरिया का 68, भेलसर का 91, फैजाबाद का 130, माया बाजार का 164 रुपये देना होगा। प्रबंधक ने बताया कि तीन अन्य रूट की बसों का किराया तय करने की प्रक्रिया चल रही है।