फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांध किया कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ग्रेड पे 4600 रुपये किए जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने मंगलवार को भी बांहों पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया। उन्होंने कहा कि वे अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसे अब अंजाम तक पहुंचाकर ही रहा जाएगा। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो 9 दिसंबर से दो घंटे कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रेड पे 4600 रुपये किए जाने, वेतन विसंगत दूर करने, विनियमितीकरण किए जाने, फार्मासिस्ट का नाम बदलकर सहायक उपनिदेशक फार्मेसी किए जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में फार्मासिस्ट आंदोलनरत हैं। मंगलवार को भी जिला अस्पताल के साथ ही सभी सीएचसी व पीएचसी में फार्मासिस्टों ने बांहों पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया और विरोध जताया।
अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा ने कहा कि फार्मासिस्ट अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। वेतन विसंगति दूर करने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन इसे नजरअंदाज किया जा रहा है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो 9 दिसंबर से दो घंटे कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें