फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किया जाए

विज्ञापन
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर प्रतिमा के पास मौन प्रदर्शन करते उत्तर प्रदेशीय सेवा निवृ? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पुरानी पेंशन व्यवस्था को जारी रखने समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति के तत्वावधान में सेवानिवृत्त शिक्षकों व कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट के निकट मौन प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पेंशनर्स लंबे समय से विभिन्न प्रकार की मुश्किलों से जूझ कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुध नहीं ली जा रही है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ, तो कलेक्ट्रेट के निकट अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि लंबे समय से पुरानी पेंशन व्यवस्था को जारी रखने की मांग की जा रही है, लेकिन इसे लेकर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसे लेकर जब भी धरना-प्रदर्शन किया जाता है, तो सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। इससे आगे प्रक्रिया नहीं बढ़ती। नतीजा यह है कि इसका खामियाजा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है।
वक्ता केएल गुप्ता, दयाराम गौड़, जंत्री प्रसाद, मन्नूराम, मिठाईलाल, वंशराज, हरिश्चंद्र, दयाराम, राममिलन, झिनकू ने मांग करते हुए कहा कि परिवहन निगम की बसों में किराए में छूट, चिकित्सा सुविधा का लाभ, पेंशन राशिकृत की बहाली 15 वर्ष के स्थान पर 12 वर्ष की जाए। कहा गया कि पेंशनर्स की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किया जाए। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो कलेक्ट्रेट के निकट अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें