फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसिद्ध बांसुरी वादक मुकेश उत्राखण्ड में हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। टांडा तहसील अंतर्गत कटोखर निवासी बांसुरी वादक मुकेश मधुर को गत सोमवार को उत्तराखंड में सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान मुकेश के बांसुरी वादन ने श्रोताओं का मन मोह लिया।
विज्ञापन

गंगोत्री वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में एक दिन पहले सोमवार को उत्तराखंड में कार्यक्रम आयोजित कर बांसुरी वादक मुकेश मधुर को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष संजीव नेगी ने कहा कि मुकेश ने अपने बांसुरी वादन से देश का नाम रोशन किया है। उपाध्यक्ष दुर्गा रातले व सचिव धीरेंद्र रावत ने स्मृति चिन्ह देते हुए कहा कि गर्व की बात है कि उत्तराखंड की वादियों में मुकेश की बांसुरी गूंज रही है। समारोह के दौरान मुकेश के बांसुरी वादन ने मौजूद श्रोताओं का मन मोह लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें