फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूंका कंगना का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। सर्वजन आवाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का पुतला फूंका। साथ ही पदमश्री लौटाने की मांग की। कहा गया कि अभिनेत्री का बयान देश की एकता को तोड़ने वाला है। इस तरह का गैर जिम्मेदाराना बयान न तो देश हित में और न समाज हित में उचित है। बाद में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

सर्वजन आवाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मंगलवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे और अभिनेत्री कंगना रनौत का पुतला फूंका। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अभिनेत्री का बयान देश की गरिमा व स्वतंत्रता सेनानियों को ठेस पहुंचाने वाला है। इस तरह का गैर जिम्मेदाराना बयान समाज की एकता को तोड़ने वाला है। वक्ताओं ने कहा कि अभिनेत्री के बयान ने 15 अगस्त 1947 में कोल्हापुर मेंवीर सपूतों का बलिदान करोड़ों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अथक परिश्रम और संघर्ष को धूमिल करने का प्रयास किया गया है।
उनके बयान से वीर सपूतों का अपमान हुआ है। कंगना को देशवासियों के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगनी चाहिए। वक्ताओं ने अभिनेत्री के विरुद्घ सरकार से कार्रवाई करने की मांग की। बाद में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। इस मौके पर पंकज गोस्वामी, मिट्ठू लाल, मुकेश, राम बुझारत, राम कुमार, राम नवल, सतीश सिंह, सरफुद्दीन, श्यामजी राव, वैभव, रामाश्रय, भुवन भास्कर सिंह व विपिन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें