फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी बसखारी में सफाईकर्मी ने कराया प्रसव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। यदि प्रसव के लिए गर्भवती सीएचसी बसखारी परिसर स्थित मातृ शिशु विंग जा रही है, तो जरा संभलकर। पहले यह पता कर लें कि प्रसव महिला चिकित्सक करा रही हैं या फिर महिला सफाईकर्मी। गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वॉयरल हुआ जिसमें महिला सफाईकर्मी प्रसव कक्ष में प्रसव कराते हुए देखी गई।
विज्ञापन

वीडियो के वॉयरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने मामले की जांच अपर सीएमओ डॉ. संजय वर्मा को सौंप दी। साथ ही तीन में जांच रिपोर्ट सौंपे जाने का निर्देश दिया।
गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वॉयरल हुआ जिसमें आरोप के अनुसार एक महिला सफाईकर्मी प्रसव कक्ष में प्रसव कराते देखी जा रही थी। और तो और यह बात भी सामने आई कि प्रसव कराने के लिए 7 हजार रुपये की मांग भी की जाती है। इन वीडियो के वॉयरल होने से सीएचसी बसखारी के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

आननफानन मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए सीएमओ श्रीकांत शर्मा ने पूरे मामले की जांच अपर सीएमओ डॉ. संजय को सौंपी। साथ ही तीन दिन में पूरे मामले की रिपोर्ट सौंपे जाने का निर्देश दिया। इस बीच बसखारी सीएचसी प्रभारी डॉ. विजयबहादुर ने कहा कि मामला संज्ञान में है। हालांकि सीएचसी बसखारी में तैनात महिला चिकित्सक ने कहा कि वे खुद प्रसव कराती हैं। जांच में सबकुछ सामने आ जाएगा।
उधर सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि मामले की जांच अपर सीएमओ को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी होगा, कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि बीते दिनों ही सीएचसी बसखारी में प्रसव का कार्य प्रारंभ हुआ था। इससे संबंधित क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली थी। दरअसल ऑपरेशन से प्रसव कराने के लिए जिला अस्पताल तक की दौड़ लगानी पड़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें