फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार बनी तो 300 यूनिट बिजली देंगे मुफ्त

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के जलालपुर रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करे आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
जलालपुर। प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के 24 घटे के भीतर ही 300 यूनिट बिजली मुफ्त कर दी जाएगी। यह घोषणा आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सोमवार को की। वे जलालपुर नगर के रामलीला मैदान में सभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। सांसद ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो प्रदेश के हालात बदलेंगे। स्कूलों की तस्वीर बदली जाएगी, जिससे देश के भविष्य बच्चों को आगे जाने लायक अच्छे ढंग से तैयार किया जा सके। कहा कि प्रदेश में न्याय नाम की चीज नहीं रह गई है।
विज्ञापन

जनसभा में पहुंची भीड़ का जिक्र करते हुए सांसद ने कहा कि दरअसल पूरे प्रदेश से भाजपा का सफाया होने जा रहा है। समाज का कोई वर्ग संतुष्ट नहीं है। जब से हमने 300 यूनिट बिजली फ्री देने की घोषणा की है, तब से न जाने क्यों भाजपा के लोगों को दर्द हो रहा है। हम तो जनता के भले की राजनीति करने आए हैं। हमने दिल्ली में बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सड़क व पुल जैसे तमाम जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व काम करके दिखा दिया है। यही सब कुछ हम यूपी में भी करेंगे। इसके लिए बीजेपी का कितना भी विरोध झेलना पड़े, तो हम तैयार हैं। हमलों या मुकदमों से हम डरने वाले नहीं हैं। घोषणा की कि मुफ्त बिजली के अलावा इंटर के बाद छात्र-छात्राओं को फ्री में कोचिंग की सुविधा दी जाएगी।
किसानों को ज्यादा राहत देने का वादा करते हुए कहा कि हम किसानों को वास्तविक भला तय करेंगे। एक यह सरकार है कि लगभग 700 किसान मारे जा चुके हैं, लेकिन काले कानून वापस लेने को वह तैयार नहीं है। इसका खामियाजा उसे भुगतना होगा। प्रदेश में अपराध के बोलबाले का जिक करते हुए कहा कि कही मंत्री फरार है, तो कहीं सिपाही व दरोगा अपराध कर फरार हो जाता है। मंत्री पुत्र भी फरार होता है, तो उसे गिरफ्तार करने से पहले निमंत्रण पत्र भेजा जाता है। आज सरकार के लोग जनता को राहत देने की बजाय बिजली, पानी, खड़ंजा, अस्पताल व मिड-डे मील समेत चीज खा जा रहे हैं। भ्रष्टाचार के चलते हर वर्ग का आदमी परेशान है। हम आम जनता को राहत दिलाएंगे। उसे उसका हक मिलेगा। सभा को प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र कुमार वर्मा, मूलचंद्र जायसवाल, राकेश वर्मा, निकेश कनौजिया, परचम अब्बास, विनय पटेल तथा वंशराज दुबे आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें