फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम ने तीन दुकानों पर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नवरात्रि व दशहरा पर्व को देखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य विभाग की टीम ने शनिवार को तीन दुकानों पर छापा मारा। वहां से तीन नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिया। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि यदि मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री की गई तो संबंधित के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न बरती जाए।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय के नेतृत्व में शनिवार को टीम ने दुकानों पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों का नमूना एकत्र किया। टीम सबसे पहले मालीपुर रोड स्थित स्टार फ्रूट कंपनी की केला पकाने की इकाई का जायजा लिया। वहां संचालक को साफ-सफाई आदि का निर्देश दिया। यहां से टीम ने महरुआ स्थित हरिश्चंद्र सिंह की किराना दुकान पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों की जांच की।
वहां से टीम ने मखाना का नमूना लिया जबकि बगल स्थित राजेंद्र की किराना दुकान से छुहारा का नमूना लिया। इसी क्रम में टीम ने पहितीपुर में बैजनाथ की दुकान से किशमिश का नमूना संग्रहित किया। बाद में सभी नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि शनिवार को तीन नमूने एकत्र किए गए। सभी को जांच के लिए भेज दिया गया है। मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। टीम में हंसराज प्रसाद ,गुलाब चंद गुप्ता व पुरंदर यादव खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें