फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा से होगी बेहतर समाज की स्थापना

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। हमारे कृत्यों का हमारे बच्चों पर बड़ा प्रभाव पड़ता है। इसलिए बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए बेहतर संस्कारी शिक्षा देना होगा। जिससे एक अच्छा समाज वजूद में आ सके। उक्त बातें मौलाना सैय्यद जाफर रिजवी दिल्ली ने नगर के जाफराबाद मोहल्ला स्थित बारगाह-ए-मासूमिया में हाजी मोहम्मद तकी कर्बलाई मरहूम की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित मजलिस में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को संस्कारी शिक्षा देनी होगी, जिससे एक अच्छे समाज की स्थापना हो सके। इससे पूर्व असगर नौहा खां, साजिद जलालपुरी, मजाहिर नूरी, आदि ने पेश ख्वानी की। मजलिस से पूर्व प्रात: 6 बजे से सामूहिक रूप से कुरान ख्वानी का सिलसिला शुरू हो गया।
उक्त अवसर पर मौलाना जैगम अब्बास, मौलाना कर्रार हुसैन तुराबी, मौलाना सईद हसन रजाई, मौलाना जावेद नजमी, हाजी हसन रजा, मास्टर शरीफ अहमद, हाजी अली रजा, इब्ने अली जाफरी, मजाहिर हुसैन, शबीह अब्बास, कमर अब्बास, जावेद मेहदी, इनाम जाफरी आदि मौजूद रहे। आयोजक इब्ने अब्बास ने आगंतुकों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें