अंबेडकरनगर। बढ़ती महंगाई व बिगड़ती कानून व्यवस्था समेत अन्य मामलों को लेकर सोमवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के निकट विरोध प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों कहा कि बेतहाशा बढ़ रही महंगाई से आम जनता त्रस्त हो चुकी है।
धरना प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों का एक ज्ञापन भी तहसीलदार सदर को सौंपा। इसमें चेताया गया कि लंबित मांगों का शीघ्र समाधान न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। सोमवार को कलेक्ट्रेट के निकट जिलाध्यक्ष हजारी बाबा के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि व बिगड़ती कानून व्यवस्था और सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।